Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश ढेर

मुंबई.maria मुबई से सटे ठाणे जिले में हुई पुलिसिया मुठभेड़ में मुंबई पुलिस ने दो बदमाशों को ढेर कर दिया। ये दोनों बदमाश शहर के एक भवननिर्माता को पैसों के लिए धमकाने आए थे। अभी दोनों बदमाशों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस ने बताया कि कल्याण में भवन निर्माण का कार्य करनेवाले स्वपनिल थांबट के कार्यालय में जाकर इन बदमाशों ने उन्हें धमकाया था। मुंबई पुलिस में अपराध विभाग के संयुक्त आयुक्त राकेश मारिया ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कल्याण में दो अपराधी एक भवन निर्माता को पैसों के लिए धमकाने आ रहे हैं। जब पुलिस की टीम उक्त इमारत में पहुंची तो दोनों बदमाश निकल रहे थे। लेकिन जैसे ही दोनों ने पुलिस को देखा तो उन्होंने पुलिस पर गोलियां बरसानी शुरु कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों पर गोलियां बरसानी शुरु कर दी और फलस्वरुप दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो देशी बंदुक भी बरमाद की है। बदमाशों ने बिल्डर के कार्यालय पर भी गोलियां बरसाई थी, हालाकि इस हमले कोई घायल नहीं हुआ। मारिया ने आगे बताया कि दोनों बदमाशों की उम्र 26 से 27 के बीच होने का अनुमान लगाया हे। साथ ही पुलिस दोनों की पहचान निकालने भी जुट गई है और मामले में आगे की तफ्तीश जारी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: