|
मेलबोर्न. पुरुषों में कामोत्तेजना बढ़ाने वाले टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी से हड्डियां भी कमजोर हो सकती हैं। इस बात का खुलासा आस्ट्रेलिया में किए गए एक ताजा अध्ययन में हुआ है।
हड्डियों की कमजोरी वाले आस्टियोपोरोसिस रोग से ग्रस्त पुरुषों में हमउम्र महिलाओं की तुलना में फ्रैक्चर होने का तीन से चार गुना ज्यादा खतरा होता है। 60 की उम्र पार कर चुके पुरुषों में यदि टेस्टोस्टेरोन की कमी हो तो यह आशंका और भी बढ़ जाती है।
यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी के क्रिश्चियन मेईर और उनके साथियों ने जनवरी 1989 से दिसंबर 2005 के दौरान औसतन 72.6 वर्ष की उम्र वाले 609 पुरुषों पर अध्ययन के जरिए यह निष्कर्ष निकाला है।