|
वॉशिंगटन. अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रबंधन (एफडीए) ने चेतावनी दी है कि दो साल से कम उम्र के बच्चों को बिना डॉक्टरी परामर्श के सर्दी-खांसी की दवा देना उनके लिए घातक हो सकता है।
एफडीए ने उन रिपोर्टे का हवाला दिया है, जिनमें ऐसे मामलों में मौत, मांस-पेशियों में अचानक ऐंठन और धड़कन बढ़ने की शिकायतें थीं। एफडीए का कहना है कि दो साल से कम उम्र के बच्चों के लिए ये दवाएं न तो सुरक्षित हैं और न ही प्रभावी।