|
न्यूयॉर्क. गुस्से को हमेशा नकारात्मक ही माना जाता है, क्योंकि अधिकांश मामलों में इसके परिणाम नकारात्मक ही निकलते हैं। लेकिन इंसान के लिए गुस्सा सकारात्मक होने के साथ ही उत्साहवर्धक भी हो सकता है।
वैंडरविल्ट यूनिवर्सिटी की डॉक्टर मारिया कौपिस की अगुवाई में किए गए ताजा अध्ययन से पता चला है कि क्रोध के परिणामस्वरूप मस्तिष्क को सेक्स, भोजन और दवा के समान ऊर्जा प्राप्त होती है। यह खेल और संघर्ष की प्रबल इच्छा भी जागृत करता है।