Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

विधानसभा का बजट सत्र हफ्तेभर टला

रायपुर. विधानसभा का बजट सत्र अब 18 फरवरी से शुरू होगा। यह 11 फरवरी से शुरू होने वाला था। सत्र का समापन होली से पहले करने की तैयारी थी, इस बीच केशकाल का उपचुनाव घोषित हो गया। उपचुनाव का परिणाम 7 फरवरी को घोषित होगा। ऐसी स्थिति में 11 फरवरी से सत्र का चालू हो पाना संभव नहीं था।

संकेत हैं कि विधानसभा सचिवालय ने राज्य शासन से सलाह-मशविरा के बाद 18 फरवरी से सत्र प्रारंभ करने की फाइल चला दी है। इस पर एक-दो दिन में निर्णय हो जाने की संभावना है। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। अभिभाषण पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह बजट पेश करेंगे। 27 या 28 फरवरी को बजट पेश किए जाने की संभावना है। फिलहाल इसकी तिथि तय नहीं की गई है।

चुनावी बजट की तैयारी :

राज्य शासन अगले वित्तीय वर्ष के बजट को अंतिम रूप देने में जुटा है। संभावना है कि 24 जनवरी को होने वाली कैबिनेट की बैठक में बजट को मंजूरी दी जाए। उसके बाद बजट प्रकाशन के लिए भेजा जाएगा। मौजूदा रमन सरकार का यह अंतिम बजट होगा। इस बात की संभावना ज्यादा है कि आठ महीने बाद होने वाले चुनाव का असर बजट पर दिखे। मुख्यमंत्री ने सारे विभागीय मंत्रियों से उनकी योजनाओं पर चर्चा कर ली है। वर्तमान बजट 15 हजार 510 करोड़ रुपए का है। अनुमान है कि अगले साल का बजट साइज बड़ा होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: