Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

शहीदों की याद में खोयी राजधानी

रायपुर. मोहर्रम की 10 तारीख (रविवार) को मोमिनपारा, पंडरी और ताजनगर सहित कई मोहल्लों से मातमी जुलूस निकलेगा और उसी रात करबला तालाब में ताजिये और सवारियां ठंडी(विसर्जित) की जाएंगी। शनिवार को मोहर्रम की 9 तारीख पर राजातालाब, बैजनाथपारा, संजयनगर, संतोषीनगर, ईदगाहभाठा, नयापारा और मौदहापारा में कई जगह गरीबों ही नहीं इमाम के तमाम चाहने वालों को लंगर खिलाया जाएगा।

शास्त्रीबाजार फुटकर व्यापारी संघ की ओर से मार्केट में सुबह 10 बजे से लंगर खिलाया जाएगा। शुक्रवार को तमाम मस्जिदों में जुमे की नमाज के पहले करबला के शहीदों के बारे में तकरीर की गई। मौलवी साहेबान ने बताया कि मोहर्रम की 9 और 10 तारीख को रोजे रखने की बड़ी फजीलत है। ईरानी अंजुमन जमात के अध्यक्ष युसुफ अली ईरानी ने बताया कि ईरानी इमाम बारगाह में कल रात 8 बजे मजलिस होगी। उसके बाद मातमी जुलूस निकलेगा।

पंडरी से नूरानी चौक से होता हुआ जुलूस खोजा मस्जिद इमाम बारगाह में ठहरेगा। ईरानी अंजुमन के नौहाखान गुलाम अब्बास, सलाम ईरानी, जाफर अली और उनके साथ नौहा पेश करेंगे। बाद में जुलूस हैदरी मस्जिद मोमिनपारा पहुंचेगा। मातमी जुलूस वहां से फूलचौक, होकर पंडरी इमाम बारगाह पहुंचेगा। दुरुदो सलाम के बाद न्याज बांटा जाएगा।

सेना निकालेगी अखाड़ा जुलूस : हुसैनी सेना 10 मोहर्रम रविवार को पुराना बस स्टैंड से अखाड़ा जुलूस निकालेगी। शहर के प्रमुख स्थानों से होकर जुलूस करबला मैदान पहुंचेगा। उसके पहले भनपुरी, बिरगांव, उरला, ताजनगर, पारसनगर, फाफाडीह, देवेंद्रनगर, मौदहापारा, बैजनाथपारा, नयापारा, छोटापारा और संजयनगर से जुलूस निकलकर बस स्टैंड में जमा होगा। सेना की ओर से जुलूस के लिए कई जगह शरबत और लंगर का इंतजाम किया जाएगा।

त्याग और बलिदान का पैगाम : मौलाना एजाज हसनैन ने जिक्रे शहीदे करबला के दौरान इमाम हुसैन के भतीजे हजरत कासिम की शहादत का बयान किया। उन्होंने कहा कि जंग में जाने से पहले जब इमाम ने अपने भतीजे से पूछा कि बेटा तुम्हारे नजदीक मौत कैसी है। आपने जवाब दिया कि शहद से ज्यादा मीठी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: