Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosIndore Indore

बंद फ्लैट में मिली लाश

इंदौर.

जूनी इंदौर क्षेत्र की एक बिल्डिंग में रह रहे युवक की लाश संदेहास्पद हालात में उसी के फ्लैट में शुक्रवार सुबह डिकंपोस्ड हालत में मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।

मृतक सतीश पिता किशनचंद मालानी (33) निवासी गोकुलविहार अपार्टमेंट, गोपालबाग है। टीआई मोहनसिंह ने बताया कि सतीश कोई काम-धंधा नहीं करता था। इससे परशान होकर सात-आठ माह पहले उसकी पत्नी तथा दोनों बच्चे उसे छोड़कर ननिहाल चले गए। शुक्रवार दोपहर 12 बजे सतीश के पिता ने उसे मोबाइल लगाया तो कोई जवाब नहीं मिला।

इस पर वे उसके फ्लैट गए तो बाहर से ताला लगा मिला। इस पर उन्होंने चाबी वाले को बुलवाकर ताला खुलवाया, तब पता चला कि दरवाजा अंदर से भी बंद है। इस पर उन्होंने एक युवक को गैलरी से भेजकर दरवाजा तुड़वाया और घर में प्रवेश किया। बेडरूम में सतीश की लाश पलंग पर पड़ी थी। पास में जहर की शीशी और शराब की बोतलें भी पुलिस को मिली।

वहां एक पत्र भी मिला जिस पर लिखा था कि मैंने पत्नी के बहुत कुछ किया फिर भी वह उसे छोड़कर चली गई। इससे परशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। लाश की दशा से डॉक्टरों का अनुमान है कि सतीश की मौत 3 से 5 दिन पहले हुई थी। उसकी मौत कैसे हुई इसका खुलासा पीएम रिपोर्ट में ही हो पाएगा। पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मान रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: