Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosIndore Indore

छह छात्रों पर केस

इंदौर. श्री गोविंदराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (एसजीएसआईटीएस) में गुरुवार रात लड़की छेड़ने के विवाद में होस्टल में रहने वाले छात्रों के दो समूह में जमकर मारपीट हुई। विवाद में शामिल ज्यादातर छात्र इलेक्ट्रॉनिक्स संकाय के हैं। तुकोगंज थाने में 6 छात्रों के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज किया गया।

देर रात राहुल त्रिपाठी ने पुलिस को बताया पुष्पेंद्र पटेल, मुकुंद, स्वप्निल गुप्ता, विभोर, महेंद्र कुमार और नितिन वोरा ने रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दी। इस पर तुकोगंज थाने ने प्रकरण दर्ज किया। इस पर शुक्रवार को दिनभर संस्थान में गहमागहमी रही। वहीं प्रबंधन मामला दबाने के प्रयास करता रहा। पुलिस प्रकरण और संस्थान में जांच शुरू होने के बाद भी डायरेक्टर को कुछ पता नहीं चला।

शुक्रवार को संस्थान में छात्रों से पूछताछ और शिनाख्त परेड भी हुई। डीन स्टूडेंट वेलफेयर यू.बी. चौबे और अनुशासन समिति के सदस्यों ने बीई फस्र्ट ईयर इलेक्ट्रॉनिक्स के छात्रों से जानकारी ली। शाम चार बजे तक डायरेक्टर चेंबर के सामने कमरे में यह कवायद चली। वहां अन्य शिक्षक भी मौजूद थे। इधर, कुछ छात्रों ने बताया परिसर में देर शाम से ही आवारागर्दी का आलम रहता है।

मुझे तो पता नहीं

छात्रों का कुछ विवाद हुआ है लेकिन मुझे जानकारी नहीं। डीन स्टूडेंट वेलफेयर कुछ बता सकते हैं।

- एस.एम. हूमड़, डायरेक्टर

जांच कर रहे हैं

विवाद हुआ था जिसमें ज्यादातर छात्र इलेक्ट्रॉनिक्स संकाय के थे। हम जांच कर रहे हैं।

- यू.बी. चौबे, डीन स्टुडेंट वेलफेयर





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: