Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

आज आएंगी गुजरात से पांच बटालियन

अजमेर. गुर्जरों के महापड़ाव, जाटों के विरोध और गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान अजमेर में करीब चार हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। गुजरात की स्टेट रिजर्व पुलिस (एसआरपी) की पांच बटालियनें शनिवार को अजमेर पहुंच जाएंगी। प्रदेश भर से दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को अजमेर बुलाया जा रहा है। पुलिस फोर्स को ठहराने के लिए करीब आधा दर्जन स्कूलों को खाली कराया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुजरात की एसआरपी की पांच बटालियनें शनिवार को अजमेर पहुंच रही हैं। उन्हें पुलिस लाइन में ही ठहराए जाने की व्यवस्था की गई है। एक बटालियन में 75 जवान हैं। एसआरपी को गुर्जर आंदोलन से निपटने के लिए खास तौर से बुलाया गया है। सूत्रों के मुताबिक हालांकि प्रदेश भर के लिए एसआरपी की 40 बटालियनें अजमेर होते हुए प्रदेश के विभिन्न गुर्जर बाहुल्य इलाकों में तैनाती के लिए भेज दिया गया है।

एसआरपी के अलावा अजमेर पुलिस के करीब आठ सौ जवान पुलिस लाइन में और जिले भर के विभिन्न थानों से चार-चार, पांच-पांच पुलिसकर्मियों को अजमेर बुलाया जा रहा है। इसके अलावा आरएसी की तीन बटालियनें पहले से ही अजमेर में मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश भर से करीब दो हजार पुलिसकर्मी 22 जनवरी को अजमेर पहुंच जाएंगे।

ये पुलिसकर्मी खास तौर से 26 जनवरी को पटेल मैदान में हो रहे राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे। अजमेर नगर परिषद के सभापति धर्मेन्द्र गहलोत को बर्खास्त किए जाने की मांग को लेकर जाटों द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में खलल डाले जाने की घोषणा को देखते हुए भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।

इंतजाम

जाटों के विरोध, गुर्जर आंदोलन और गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर प्रशासन ने कसी कमर। चार हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। दो हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी प्रदेश भर से बुलाए गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: