Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

छोटा हाईदौस आज,डोला बनेगा

अजमेर. मोहर्रम की नौ तारीख को आशूरा की रात के मौके पर शनिवार को अंदरकोट में छोटा हाइदौस खेला जाएगा। यहां डोला शरीफ बनाया जाएगा और अकीदतमंद मन्नत के रूप में सेहरे चढ़ाएंगे। जिला प्रशासन ने द सोसायटी पंचायत अंदरकोटियान को 100 अकीदतमंदों को हाइदौस खेलने की इजाजत दी है। द सोसायटी पंचायत अंदरकोटियान के उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद मुख्तयार अहमद नवाब के मुताबिक मोहर्रम की नौ तारीख के मौके पर दोपहर ढाई बजे से ढाई दिन के झोंपड़े पर डोला शरीफ बनाया जाएगा। अस्र की नमाज के बाद से इसकी जियारत शुरू होगी।

इशा की नमाज के बाद रात 8.30 बजे से हताई चौक में छोटा हाइदौस खेला जाएगा। इसमें अकीदतमंद तलवारबाजी के करतब पेश कर अकीदत का इजहार करेंगे। इस दौरान डोले शरीफ को ढाई दिन के झोंपड़े से लाकर सीढ़ियों पर रखा जाएगा। डोले शरीफ पर सेहरे चढ़ाए जाएंगे और बच्चों को तोल कर मन्नत पूरी की जाएगी।

बड़ा हाईदौस कल

10 मोहर्रम अर्थात रविवार को जोहर की नमाज के बाद हताई चौक से बड़ा हाइदौस शुरू होगा और डोले शरीफ की सवारी निकाली जाएगी। शाम को त्रिपोलिया गेट होते हुए जुलूस आमा बावड़ी में जाकर समाप्त होगा। यहां डोले शरीफ पर चढ़ाए गए सेहरे और फूल सैराब किए जाएंगे।

इंतजामिया कमेटी गठित

द सोसायटी पंचायत अंदरकोटियान ने हाइदौस खेलने के लिए इंतजामिया कमेटी की गठित की है। शुक्रवार को हताई चौक में हुई बैठक में हाइदौस खेलने के लिए लोगों को नियम बताए गए। सोसायटी के सदर मोहम्मद आजम खान जई की सदारत में हुई बैठक में कई लोगों ने भाग लिया। कमेटी में कन्वीनर मंसूर खान, पूर्व पार्षद रशीद खान, कालिया पहलवान, एसएम अकबर, फारूक पहलवान, अशफाक मोहम्मद, मेहबूब बेग व नासिर खान को शामिल किया गया है।

सात चिकित्साकर्मी नियुक्त

अजमेर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महकमे ने मोहर्रम पर अंदरकोट में खेले जाने वाले हाइदौस के लिए तीन सर्जन समेत सात चिकित्साकर्मियों को नियुक्त किया है। एक एंबूलेंस की व्यवस्था भी की है। महकमे के एडीशनल सीएमएचओ डॉ. लक्ष्मण हरचंदानी ने बताया कि डॉ. बीडी हेड़ा, डॉ. राजेंद्र जोशी व डॉ. विनज कपूर के साथ दो मेल नर्स, एक एमपीडब्ल्यू और एक चतुर्थ Ÿोणी कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। यह लोग शनिवार की रात और रविवार को दोपहर में खेली जाने वाली हाइदौस के दौरान सेवाएं देंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: