Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

मेला दुकानदारों के यहां छापे

ग्वालियर. घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक उपयोग संबंधी शिकायतों की जांच के लिए जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति नरवरिया ने मेला परिसर स्थित कई प्रतिष्ठानों की जांच की। जांच के बाद 8 घरेलू व एक व्यावसायिक गैस सिलेण्डर जब्त कर लिए।

जांच दल ने मेला परिसर स्थित होटल व हलवाई की लगभग एक दर्जन दुकानों की जांच की। तीन प्रतिष्ठानों से घरेलू गैस सिलेण्डर मिले। बताया जाता है कि मथुरा चाट भण्डार की जांच में दो तथा मद्रास कॉफी हाउस से भी दो घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।

जांच दल इसके बाद चोटी वाला नामक प्रतिष्ठान पर पहुंचा तो यहां पर पांच घरेलू गैस सिलेण्डर रखे मिले। इसी दुकान पर जांच दल को कुछ कर्मचारी घरेलू गैस सिलेण्डर से व्यावसायिक गैस सिलेण्डर में गैस खाली करते हुए भी मिले। जांच दल ने इन दोनों सिलेण्डरों को भी जब्त कर लिया। जांच अभियान में जिला आपूर्ति नियंत्रक के अलावा इण्डेन के सैल्स आफिसर रमेश कुमार, खाद्य निरीक्षक आरएस भदौरिया, आरएस धाकरें व मनोज वाष्ण्रेय शामिल थे।

जिला आपूर्ति नियंत्रक ज्योति नरवरिया के अनुसार केरोसिन व घरेलू गैस सिलेण्डरों के व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ अभियान प्रतिदिन जारी रहेगा और कलेक्टर से अनुमति मिलने के बाद अभियोजन की कार्रवाई भी की जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: