|
बीकानेर. मौसम के मिजाज ने एक बार फिर पलटा खाया। पिछले दो दिनों से चढ़ता जा रहा पारा शुक्रवार को अचानक गिर गया। गुरुवार को जो अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था वह शुक्रवार को 12 डिसे नीचे गिरकर 18.5 डिसे पर आ पहुंचा। एक रात पहले जो न्यूनतम 15.4 डिसे वह बीती रात 8.1 डिसे दर्ज किया गया।
मौसम में आए अचानक परिवर्तन का कारण मौसम का साफ होना माना जा रहा है। मौसम के जानकारों का कहना है कि पांच किलोमीटर की रफ्तार से चली सर्द हवाओं के कारण मौसम ठंडा हुआ है। पारा गिरने के कारण ठिठुरन भी बढ़ गई। कल तक दिन में जो लोग मस्ती में घूम रहे थे वे शुक्रवार को ठंड से ठिठुरते नजर आए।