|
भोपाल. लीकेज सुधारने के लिए कोलार प्लांट 22 और 23 जनवरी को बंद रखा जाएगा। इस कारण नए-पुराने शहर और भेल के अनेक क्षेत्रों में उक्त तिथियों में आंशिक रूप से जल प्रदाय होगा।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कोलार परियोजना की अशुद्ध जल पंपिंग का पानी मापने के लिए इलेक्ट्रोमेग्नेटिक फ्लोमीटर स्थापित किया जा रहा है। साथ ही दो स्थानों पर ग्रेविटीमेन पाइप लाइन में लीकेज सुधारने का काम भी किया जाएगा।
इस कारण मंगलवार और बुधवार को कोलार से होने वाला जलप्रदाय कहीं आशिक, तो कहीं कम मात्रा में होगा। इन क्षेत्रों में स्थानीय स्रोतों व टैंकरों के जरिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
ये क्षेत्र प्रभावित होंगे : शाहपुरा, अरेरा कालोनी, तुलसी नगर, नेहरू नगर, कोटरा, सरस्वती नगर, शास्त्री नगर, शिवाजी नगर, नयापुरा, एमपी नगर, अशोका गार्डन, सुभाष नगर, बुधवारा, गिन्नौरी तलैया, हाथी खाना, मोती मस्जिद, बाल बिहार, ग्रीन पार्क, पीजीवीटी, इंद्रपुरी, सोनागिरी व पिपलानी आदि क्षेत्रों में जल प्रदाय व्यवस्था प्रभावित रहेगी।
टैंकरों से पहुंचेगा पानी : कोलार प्लांट से 24 जनवरी को जल प्रदाय व्यवस्था सुचारू होगी।