|
बीकानेर.
दैनिक भास्कर बीकानेर की जनता को एक ही छत के नीचे देशभर के उत्पाद उपलब्ध करवाने के लिए शनिवार से शादरूल क्लब में मेगा बाजार लगा रहा है। मेगा बाजार का उद्घाटन दोपहर साढ़े तीन बजे मुख्य अतिथि संसदीय सचिव गोविन्द मेघवाल करेंगे। उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति मकसूद अहमद, जिला कलेक्टर आलोक गुप्ता एवं बीकानेर उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुभाष मित्तल होंगे।
बीकानेरवासी खरीदारी के साथ-साथ विभिन्न मनोरंजन प्रतियोगिताओं में भी भाग ले सकेंगे। बच्चों के लिए विशेष प्रकार के झूले मेगा बाजार के विशेष आकर्षण होंगे। खरीदारों को फास्टफूड जोन में विभिन्न वैरायटी मिलेगी। मेगा बाजार के लिए विशाल डस्ट प्रूफ हैंगर्स लगाए गए हैं।
27 जनवरी तक चलने वाले इस मेगा बाजार में इलेक्ट्रोनिक्स एंड ऑटोमोबाइल, लेदर व वुलन आइटम, खाद्य उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट, सौन्दर्य उत्पाद, स्टेशनरी, शिक्षा एवं कैरियर, बुक्स एवं सीडी, फैशन एंड फुटवियर, बैंकिंग बीमा व वित्त, गारमेन्ट एंड हैंडलूम, फर्नीचर एंड फर्निशिंग, क्रॉकरी एंड कटलरी, आर्टीफिशियल ज्वैलरी व गिफ्ट, सूचना प्रौद्योगिकी, हर्बल एवं आयुर्वेदिक, स्पोर्ट्स आइटम, होम एप्लाइंसेज, कम्प्यूटर, स्वास्थ्य सामग्री, प्लास्टिक व टैक्सटाइल आदि की स्टालें लगाई गई हैं।
मेले में पहुंचने वाले लोगों को गाड़ियां पार्क करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले में पहुंचने वाले लोगों को सस्ते व बढ़िया उत्पादों के साथ-साथ मनोरंजन के साधन भी बहुत मिलेंगे। विवाह का सीजन चल रहा है। ऐसे में महिलाओं को पिछले कई दिनों से मेगा बाजार शुरू होने का इंतजार शनिवार को खत्म हो जाएगा।