|
अमृतसर.केंद्रीय वाणिज्य राज्यमंत्री जयराम रमेश का कहना है कि भाजपा नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने विगत संसदीय चुनाव से पूर्व उनके सामने यह इच्छा जहिर की थी कि उन्हें पटियाला संसदीय सीट से कांग्रेस का टिकट चाहिए।
24 अकबर रोड स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि सिद्धू चाहते थे कि कांग्रेस उन्हें पंजाब के पटियाला संसदीय सीट से टिकट दे लेकिन जब हमने उन्हें बताया कि पटियाला सीट पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी प्रणीत कौर की मजबूत दावेदारी है।
रमेश ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने सिद्धू से कहा कि प्रणीत कौर वर्तमान समय में पटियाला सीट से सांसद भी हैं ऐसे में उन्हें नरअंदाज कर किसी को सीट से टिकट दे पाना मुश्किल होगा।इसपर सिद्धू अड़ गए और कहा कि वे पटियाला सीट से टिकट पाने की शर्त पर ही कांग्रेस में शामिल होंगे।
जयराम रमेश ने कहा कि बाद में अचानक सिद्धू ने यू टर्न लिया और अचानक अमृतसर सीट से भाजपा की टिकट पर खड़े हो गए जबकि पहले वे पटियाला सीट पाने की जिद पर अड़े थे।