|
लखनऊ.
पड़ोसी राज्य में फैले बर्ड फ्लू की वजह से यूपी सरकार भी सचेत हो गई है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, राज्य सरकार ने अपने सभी जिला अधिकारियों को बर्ड फ्लू से बचने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।
अधिकारी के अनुसार, हालांकि अभी तक राज्य में बर्ड फ्लू का एक भी केस सामने नहीं आया है, लेकिन सरकार कोई भी रिस्क नहीं उठाना चाहती इसलिए सरकार कुछ जरुरी कदम उठा रही है। राज्य के सभी पोलट्री फार्म पर निगरानी रखी जा रही है और समय-समय पर पोलट्री फार्म से पछियों के सीरम लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजी जा रही है।