Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

बम बनाने के अड्डे पर छापा, पीएमके कार्यकर्ता फरार

मदुरै. मदुरै में पताली मक्काल काटची (पीएमके) पार्टी के कार्यकर्ता के फार्म हाउस में चल रहे अवैध बम बनाने के कारखाने पर पुलिस ने छापा मारा और इस सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया।

सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर पाप्पानामकुलम स्थित पीएमके के डिप्टी जेनरल सेक्रेटरी के फार्म हाउस पर छापा मारा जहां यह अवैध बम बनाने का कारखाना चलाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि उन्हें एक अज्ञात पत्र मिला था जिसमें हाल ही में यहां हुए एक विस्फोट के बारे में बताया गया था।

उन्होंने कहा कि इस पत्र के अनुसार उस विस्फोट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका किसी गुप्त स्थान पर इलाज किया जा रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: