|
News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati चूरू. चूरू-रतनगढ़ रेल मार्ग पर रेलवे फाटक से दो किलोमीटर दूर शुक्रवार को एक जने ने बीकानेर एक्सप्रेस के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है।
थानाप्रभारी जमनालाल मीणा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त उसके भाई मुकेश ने गिरधारी पुत्र रामकुमार भार्गव (26) निवासी कालेरा बास, वार्ड 32 चूरू के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि गिरधारी ऑटो चालक था। पुलिस को मृतक के पास से एक मोबाइल फोन, पेन व डायरी मिली है।
डायरी में मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है, उसकी मृत्यु के बाद परिजनों व मित्रों को परेशान नहीं किया जाए। सुसाइड नोट में मरने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। गिरधारी अविवाहित था। पुलिस ने धड़ से अलग हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले की जांच रतननगर पुलिस करेगी।
युवक ने की खुदकशी
सादुलपुर. हमीरवास थाना क्षेत्र के गांव सरदारपुरा के एक युवक ने बीती रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि प्रतापसिंह पुत्र किशनाराम जाट निवासी नुहंद ने रिपोर्ट दी है कि उसका भाणजा नवीन (22) पुत्र चंद्रपाल निवासी सरदारपुरा हरपालू ने गुरुवार शाम को घर जाते समय जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि युवक सरदारपुरा हरपालू स्थित टावर पर गार्ड की नौकरी करता है।