Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

पानी पर नहीं चलेगा पुलिस का अड़ंगा

सीकर. पुलिस लाईन के पीछे उच्च जलाशय बनाने में अब पुलिस अड़ंगा नहीं फंसा सकेगी। कलेक्टर ने पुलिस को जलदाय विभाग को उच्च जलाशय बनाने के निर्देश दे दिए हैं। इस संबंध में कलेक्टर ने प्रमुख शासन सचिव को भी पत्र लिखा है।

गौरतलब है कि बुधवार को उच्च जलाशय, स्वच्छ जलाशय व पंप हाउस का निर्माण होना है, जिसका शिलान्यास होना था। मगर कुछ पुलिसकर्मियों ने बोर्ड आदि तोड़कर वहां रखे जलदाय विभाग के सामान को भी गायब कर दिया। इस बारे में जलदाय विभाग ने कलेक्टर को पत्र लिखकर उच्च जलाशय बनाने की गुहार लगाई।

वहीं गुरुवार को पुलिस ने मामले में यह कहकर नया मोड़ ला दिया कि जमीन पर कब्जा हमारा है, हमसे पूछे बिना जलदाय विभाग ने पट्टी कैसे लगा दी ? कलेक्टर ने बताया कि जमीन सरकारी है, इसलिए जलदाय विभाग को उच्च जलाशय बनाने के लिए कह दिया गया है।

>> मामले को लेकर प्रमुख शासन को भी पत्र लिखा गया है। जमीन पर उच्च जलाशय बनाने के लिए जलदाय विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
मंजू राजपाल, कलेक्टर सीकर

>> कलेक्टर को पत्र लिखा था, उच्च जलाशय बनाने के निर्देश मिले हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
एमके वर्मा अधीक्षण अभियंता, जलदाय विभाग

>> मामले को लेकर रिकार्ड दिखाया जा रहा है। इसके बाद ही स्थिति तय कर पाएंगे।
समीरकुमार सिंह कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: