|
News
Rajasthan
Shekhawati Shekhawati सीकर.
हजरत इमाम हुसैन की याद में या अली, या हुसैन की सदाओं और ढोल-ताशों की मातमी धुनों के बीच शहर में शनिवार (चांद की नौ तारीख) की शाम ताजिये इमामबाड़ों से बाहर निकलेंगे। ताजिये रातभर मौहल्लों में गश्त करेंगे, मातम का सिलसिला रातभर चलता रहेगा।
श्रीमाधोपुर. हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम शनिवार व रविवार को मनाया जाएगा। शनिवार को शहादत (कत्ल) की रात मनाई जाएगी। मुस्लिम युवा फ्रंट के प्रवक्ता याकूब कुरेशी के अनुसार रविवार को कस्बे के मुख्य मार्गो से ताजिए का जुलूस निकाला जाएगा।
ताजिये के आगे युवा हाईदोस खेलेंगे तथा चौपड़ बाजार में जुलूस पहुंचने के बाद मुस्लिम युवा शारीरिक करतब एवं पट्टेबाजी के कौशल दिखाएंगे। इसके बाद ढोल व ताशों की मातमी धुन के साथ शाम को ताजिए को कर्बला में दफनाया जाएगा।
खाचरियावास. कस्बे में मोहर्म के त्योहार को लेकर चहल-पहल बनी हुई है। शुक्रवार शाम होते ही ढोल-ताशे बजना शुरू हो गए। दिनभर चांद दिखने को लेकर असमंजस बना रहा।
सम्मद खान मंसुरी ने बताया कि शाम को कत्ल की रात शनिवार को व मोहर्रम रविवार को मनाने का निर्णय किया गया। मोहर्रम को लेकर मुस्लिम भाइयों में उत्साह है।
खंडेला. पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवास हजरत इमाम की शहादत की याद में शनिवार व रविवार को मोहर्रम पर्व मनाया जाएगा। शनिवार को कत्ल की रात मनाई जाएगी। इससे पूर्व इममाबड़ो से ताजिए का जुलूश निकाला जाएगा। इस दौरान मुस्लिम युवक अपना कौशल दिखाएंगे।