Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

दो बागी विधायक बातचीत को तैयार:गोवा

नई दिल्ली. गोवा सरकार की सम्सयाओं के समाधान के लिए चार बागी विधायकों में से दो बागी विधायक बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं। वे कांग्रेस और एनसीपी आलाकमान से बातचीत के लिए दिल्ली आ रहे हैं।उल्लेखनीय है कि चार विधायकों के बगावत के बाद दिगस्बर कामत की मिलीजुली सरकार संकट में आ गई थी, लेकिन अब बागी विधायकों में से एक एनसीपी और निर्दलीय विधायक बातचीत के लिए राजी हो गए है। गोवा सरकार को विश्वास है कि संकट का समाधान जरुर निकल आएगा।

उल्लेखनीय है कि 40 सदस्यों वाली गोवा सरकार में 16 कांग्रेस के,14 बीजेपी, 3 एनसीपी और दो- दो सेव गोवाफ्रंट और महाराष्ट्रावाड़ी गोमानतक पार्टी के है। काग्रेस के 2 विधायक, 1एनसीपी और 1 एसजीएफ के विधायकों के बगावत के बाद कांग्रेस शासितमिली जुली सरकार संकट में आ गई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: