|
पर्थ.
ये वाक्य अनिल कुंबले ने ईशात शर्मा से सहवाग के कहने पर कहा था और उसी ओवर के दूसरी बाल पर रिकी पोंटीग आउट हो गए। असल में ईशात शर्मा लगातार 7 ओवर कर लिए थे और काफी थके हुए दिख रहे थे,तब दिल्ली टीम में ईशात शर्मा के कप्तान रहे सहवाग ने टीम इंडिया के कप्तान अनिल कुंबले को कहा कि ईशात अभी लय में है,रिकी क्रिज पर है, उससे एक और ओवर कराओ, इस पर अनिल ने ईशांत से पूछा कि क्या वह करेगा और ईशांत ने हामी भर दी। ईशांत ने अपने दोनों ही कप्तानों को निराश नहीं किया। उसी ओवर को दूसरे बाल पर ईशांत ने रिकी पोंटीग को पवेलियन का रास्ता पकड़ा दिया। तीनों के बीच यह बातचीत स्टंप पर लगे माइक्रोफोन ने कैच कर लिया।