Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

मिलिट्री की नौकरी अनिवार्य नहीं:सरकार

नई दिल्ली.केन्द्र सरकार ने सेना की अनिवार्य नौकरी की संभावना से इंकार किया है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि सेना में नियुक्ति की घटती संख्या को देखते हुए सरकार सेना की नौकरी अनिवीर्य करने वाली है लेकिन सरकार ने इस बात से इंकार किया है।

सरकार का मानना है कि सेना में युवाओं को आने के लिए प्रेरित करने के लिए सेना की नौकरी को आकर्षक बनाने की जरुरत है। रक्षा मंत्री ए. के एथोनी के अनुसार हम किसी को सेना में आने के लिए जबरदस्ती नहीं कर सकते। हमने इस बारे में सोचा जरुर था लेकिनभारत में यह मुमकिन नहीं है। यह बात उन्होनें एनसीसी कैंप के दौरे के दौरान कही।

रक्षा मंत्री का मनना है कि हमें सेना की नौकरी में इतनी सुविधाएं देती चाहिए कि युवक स्वंम ही सेना की नौकरी की तरफ आकर्षित हों। उनका मानना है कि बहुत से सौनिक अपने परिवार से दूर रहते है और भी कई तरह की सम्सयाएं है। अच्छा पगार व अन्य सुविधाएं देकर हम उनकी सम्सयाओं के कुछ हद तक कम कर सकते है। उल्लेखनीय है कि सेना में 11238 अफसरों की कमी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: