|
नई दिल्ली.
अखिल भारतीय गुर्जर संघर्ष समिती ने राजस्थान सरकार द्वारा अलग आरक्षण के प्रस्नाव को ठुकरा दिया है। उन्होंने आज साफ शब्दों में बोल दिया कि उन्हें सिर्फ अनुसूचित जनजाति का ही दर्जा चाहिए। उसके अलावा उन्हें और कुछ भी मंजूर नहीं है।
अखिल भारतीय गुर्जर संघर्ष समिती के अध्यक्ष ने संवादाता सम्मेलन में कहा कि चोपरा कमेटी ने राजस्थान में गुर्जरों की स्तिथी करके अध्ययन करके साफ कहा था कि हमारी अर्थिक स्तिथी ठीक नहीं है। बेरोजगारी से हमारा समाज जुझ रहा है, हमें अनुसूचित जनजाति का ही दर्जा चाहिए।
गुर्जर विधायक रामवीर ने कहा कि 21 जनवरी से वे शान्तिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन शुरु कर देंगे। गुर्जर समुदाय ने इस मामले में प्रधानमंत्री से दखल देने की गुजारिश की है।