|
लंदन: मानसिक बीमारियों जैसे मिर्गी आदि के दौरों के पूर्वानुमान के लिए अब भूकंप की भविष्यवाणी करने में उपयोग आने वाली तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। वैज्ञानिकों को भरोसा है कि इससे इलाज को नई दिशा मिल सकेगी। यह जानकारी नए शोध से सामने आई है।
‘गार्जियन’ के अनुसार भूकंप और दौरा पड़ने के वक्त मस्तिष्क की स्थिति में बहुत अधिक समानता पाई गई है। भूकंप और दौरे दोनों की शुरुआत छोटे झटके से होती है। ऐसे लक्षणों के आधार पर वैज्ञानिकों ने बताया कि ये दोनों अचानक नहीं होते। इनके बारे में गणितीय गणना से पता लगाया जा सकता है।