Breaking News 
bhaskar Web English


HomeHealth Health

टांसिल का आपरेशन कराने में अक्लमंदी

न्यूयार्क: बार-बार होने वाली टांसिल की परेशानी से मुक्त होने के लिए इसका आपरेशन कराने में ही फायदा है। टांसिल को शरीर से अलग कर देने के बाद काफी राहत मिलती है। ये निष्कर्ष इस महीने हुए दो अध्ययनों में सामने आए हैं।

पहले अध्ययन में शोधकर्ताओं ने टांसिल से पीड़ित 92 बच्चों को शामिल किया था। आपरेशन से पहले और बाद में उनके जीवन स्तर में सकारात्मक अंतर खासतौर पर नजर आया। न्यूयार्क यूनिवर्सिटी के मेडिकल सेंटर की डा. नीरा ए गोल्डस्टेन ने कहा कि आपरेशन के बाद औसतन साढ़े दस वर्ष की आयु वाले बच्चों को जबर्दस्त लाभ हुआ। ड्यूक यूनिवर्सिटी स्कूल आफ मेडिसिन के डा. डेविड एल विटसेल ने बताया कि 77 फीसदी लोगों ने आपरेशन के बाद खुशी जाहिर की।

क्या हुआ लाभ : * सांस लेने, खाने, निगलने में होने वाली दिक्कत दूर हुई। * गले में संक्रमण होने और बुखार आने की दर में कमी आई। * दर्ु्गध वाली सांस से छुटकारा मिला।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: