|
इंदौर. लापता श्री भट्ट के कंपनी मालिक, समाज, परिजन तथा मध्यप्रदेश व राजस्थान की सरकारें पीड़ित परिवार से लगातार संपर्क में हैं। उन्हें हौंसला दिलाया जा रहा है श्री भट्ट जल्द घर लौटेंगे। सोमवार को परिवार से मिलने पहुंची भाजश अध्यक्ष उमाश्री भारती ने कहा लौटने पर वे उनके साथ भोजन करने आएंगी।
धीरे-धीरे सदमे से बाहर आ रहीं श्री भट्ट की पत्नी बसंती ने सोमवार को 'भास्कर' से खुलकर बात की। उन्होंने बताया घटना के बाद वे काफी डर र्गइ थीं कि पता नहीं अश्विन के साथ क्या हुआ? वे कब तक वापस आएंगे और आएंगे भी या नहीं। मैं किससे मदद मांगने जाऊंगी, क्योंकि परिवार में तो किसी ने थाने की शक्ल तक नहीं देखी।
गुरुवार को पति से आखिरी बार बात हुई थी। शुक्रवार सुबह वे स्कूल र्गइ और दोपहर 3.30 बजे लौटीं। रात 10.30 बजे तक कोई तनाव नहीं हुआ। लगा अश्विन किसी काम में फंस गए होंगे।
शनिवार सुबह 5.30 बजे ड्राइवर बाबू पटेल का बड़ा भाई आया और पूछा बाबू घर नहीं लौटा, क्या साहब आ गए। इसके बाद कंपनी से कुछ लोग आए और बताया उनका मोबाइल बंद आ रहा है, क्या वे आराम कर रहे हैं? उन्हें सुबह कंपनी के चेयरमैन अजय पिरामल को रिसीव करना था। इतना सुन वे डर र्गइ कि पता नहीं अश्विन के साथ क्या हो गया।
ससुर बड़े बेटे के यहां मुंबई में थे और बड़ी बेटी मेघना लंदन में। हम मां-बेटी अब क्या करेंगी।कुछ देर बाद चेयरमैन अजय पिरामल घर आए और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व वसुंधराराजे सिंधिया से बात की। उसके बाद डीआईजी वी. मधुकुमार भी आ गए। कश्मीरी पंडित समाज के लोग और श्री भट्ट के मित्र पहले ही आ गए थे।
जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की- मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्रीमती भट्ट को फोन पर हिम्मत दिलाई और कहा वे सरकार के मेहमान के रूप में वहां गए थे। उन्हें सही-सलामत घर लौटाने की जिम्मेदारी भी सरकार की है, इसलिए आप चिंता नहीं करं। श्रीमती सिंधिया ने भी फोन पर हौंसला रखने को कहा। दोनों मुख्यमंत्रियों के पीए तो लगातार संपर्क में हैं।
साथ भोजन करेंगी उमाश्री
सोमवार को भाजश अध्यक्ष उमाश्री भारती भी पीड़ित परिवार से मिलीं और आश्वसन दिया पुलिस पर भरोसा रखें। श्री भट्ट जल्द घर लौटेंगे। तब वे साथ में भोजन करेंगी।
स्कूल में विशेष प्रार्थना
सत्य सांई स्कूल का स्टाफ और अधिकारी शनिवार से ही पीड़ित परिवार को हिम्मत दिला रहे हैं। सोमवार को स्कूल में बच्चों ने विशेष प्रार्थना की। रविवार को अश्विन के पिता मन्नत लेकर महाकाल के दरबार में उज्जौन गए थे। सोमवार को पत्नी खजराना गणोश की शरण में र्गइ।