|
इंदौर. अवंतिका एक्सप्रेस में अगले 10 दिन वेटिंग है जबकि मुंबई से इंदौर आने वाली अवंतिका एक्सप्रेस में तो 24 और 25 जनवरी को नो रूम की स्थिति बन गई है। इन दो दिनों में तत्काल में भी 70 से ज्यादा वेटिंग है।
हज यात्रियों का वापस आना शुरू हो गया है ऐसे में मुंबई से आने वाली अवंतिका एक्सप्रेस में भीड़ बढ़ गई है। हजयात्रियों को लेने परिजन-रिश्तेदार भी मुंबई जा रहे हैं इसके चलते इंदौर से जाने वाली अवंतिका में भी वेटिंग है।
इंदौर से मुंबई जाने वाली अवंतिका में 22 को 133, 23 को 119, 24 को 120, 25 को 110, 26 को 107, 27 को 258, 28 को 163, 29 को 158, 30 को 113, 31 को 42 वेटिंग है। उधर, मुंबई से आने वाली अवंतिका एक्सप्रेस मे 22 को 92, 23 को 112 वेंिटंग है जबकि 24 और 25 को नो रूम की स्थिति बन गई है। तत्काल में 24 को 76 और 25 को 81 वेटिंग है।
इधर, रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी नितिन डेविड का कहना है एक्सट्रा कोच वेटिंग की स्थिति को देखकर तय होते हैं। मालवा लेट पहुंची-मालवा एक्सप्रेस सोमवार को भी करीब दो घंटे देरी से पहुंची। 19 जनवरी को भी ट्रेन साढ़़ेे तीन घंटे देरी से पहुंची थी।