Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosIndore Indore

शरारतियों को भेजेंगे सीधे जेल

इंदौर. कर्बला पर लगे तीन दिनी मेले का मंगलवार को समापन है और रात को धर्म रक्षा समिति के सदस्यों द्वारा आरती भी की जाना है। पिछले साल के घटनाक्रम से सबक लेते हुए दोनों पक्षों के वहां रहते तनाव उत्पन्न नहीं हो, इसके लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। मेले तथा आरती में आने वाले सकुशल वापस जा सके इसके लिए पुलिस ने शहर के सभी विशेष रास्तों के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा प्रबंध किया है।

शरारती तत्वों को घटनास्थल से सीधे जेल भेजने के लिए बसों की व्यवस्था की भी गई है। पिछले वर्ष 30 जनवरी को भी कर्बला पर इसी तरह की स्थिति उत्पन्न हुई थी, जिसके बाद वापस जाती भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया था। एसपी अंशुमान यादव ने बताया कि पुलिस की कोशिश रहेगी कि सभी लोग परंपरागत तरीके से त्योहार मना सकें।

इस बार कर्बला पर तो कड़ी व्यवस्था रहेगी ही, साथ में लोगों के आने-जाने के रास्तों पर भी थोड़ी-थोड़ी दूरी पर बल तैनात रहेगा। अगर वहां किसी भी दल के लोगों ने शरारत करने की कोशिश की तो उन्हें वहीं गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के कैमरामेन तथा सादी वर्दी में जवान हर तरफ तैनात रहकर सभी पर कड़ी नजर रखेंगे। उत्पाती कितनी भी बड़ी संख्या में रहे। उनके लिए पुलिस ने विशेष रूप से बसों का प्रबंध कर रखा है। एसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी उपद्रवी को बक्शा नहीं जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: