Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

नहीं मिल रहे इंडिया टेलीफोन कार्ड

भोपाल. भारत संचार निगम निगम लिमिटेड द्वारा जारी लैंडलाइन फोन के इंडिया टेलीफोन(आईटी) कार्ड पिछले पन्द्रह दिन से ग्राहकों को नहीं मिल पा रहे हैं। बीएसएनएल के न्यूमार्केट स्थित आईटी कार्ड काउंटर से मिली जानकारी के मुताबिक ये कार्डस पिछले करीब पन्द्रह दिनों से नहीं आ रहे हैं।

काउंटर पर सिर्फ 56 रु. मूल्य का आईटी कार्ड ही उपलब्ध है। लेकिन इससे अधिक अलग-अलग राशि वाले कार्ड ग्राहकों को नहीं मिल पा रहे हैं। आईटी कार्ड रखने वाले दुकानदारों के पास भी फिलहाल सिर्फ 56 रु. वाला कार्ड ही उपलब्ध है।

दरअसल, आईटी कार्ड ग्राहक अक्सर टेलीफोन बूथ से फोन लगाने और इनकमिंग कॉल सुविधा रखने वाले लैंडलाइन धारक आउटगोइंग कॉल करने के लिए खरीदते हैं। ग्राहकों को मजबूरी में फिलहाल 56 रुपए मूल्य के कार्ड से काम चलाना पड़ रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: