Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

कारोबारियों ने खोए 25 करोड़

अजमेर. सेंसेक्स के 1408.35 अंक गिरने का असर अजमेर के ट्रेडर्स पर भी पड़ा और एक झटके में ट्रेडर्स ने 25 करोड़ से भी ज्यादा खो दिए। हालांकि लांग टर्म में उन्हीं इंवेस्टर्स को घाटा उठाना पड़ा जो डिलीवरी ले के बैठे थे। टर्मिनल्स पर दिन भर आंखें गड़ाए बैठे रहे इंट्रा-डे कारोबारियों को निराशा ही हाथ लगी। सोमवार का दिन ट्रेडर्स के बिल्कुल पक्ष में नहीं रहा।

मार्केट के स्ट्रोंग पोजिशन के विश्लेषणों के बीच उन्हें यह अहसास ही नहीं हो पाया कि वे उसे खोने जा रहे हैं। जिन्होंने शुरुआत में ही मार्केट की चाल समझ ली उन्होंने तो 15-20 हजार के घाटे में ही स्क्रिप (शेयर) बेच ली लेकिन जिन्होंने उम्मीदें पाले रखीं वह लंबे घाटे में गए। मित्तल शेयर शॉपी के डायरेक्टर अजीत अग्रवाल का अनुमान है कि इंट्रा-डे कारोबारियों ने 25 करोड़ से भी ज्यादा खोए हैं।

उनका मानना है कि खरीदारी के लिए अच्छा माहौल है। लोंग टर्म इंवेस्टर्स को चाहिए कि वे गिरते मार्केट में खरीदारी करें। जबकि ट्रेडर्स के लिए मार्केट सपोर्ट नहीं कर रहा है इसलिए दो-तीन दिन संभलकर कारोबार करें।शेयर खान के ब्रांच मैनेजर आशीष गोयल के अनुसार शहर के निवेशकों ने 25-30 करोड़ रुपए खोए हैं।

लोंग टर्म के उन निवेशकों को भी घाटा उठाना पड़ा जो डिलीवरी लेके (कम पूंजी के बावजूद उधारी में शेयर उठा लेना) बैठे थे। यूनिकॉन के ब्रांच हेड ललित गौड़ के अनुसार घाटा काफी हुआ है जिसका फौरी तौर पर आकलन नहीं किया जा सकता। उनके अनुसार इंट्रा-डे और डिलीवरी लेके बैठे लोगों के घाटे का अनुमान लगाया जाएगा तो यह घाटा 50 करोड़ तक भी पहुंच सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: