Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

अभी 3 दिन और सहनी पड़ेगी ठंड

चंडीगढ़.आने वाले 3 दिनों तक शहर के लोगों को ठंड की चुभन से राहत मिलने के कोई संकेत नहीं है। दिन में तेज हवा और रात में तापमान में गिरावट से मौसम में ठंड का मौजूदा दौर जारी रहेगा।

यही नहीं, इन दिनों में शहर के कुछ हिस्सों में अगर सुबह के वक्त घास पर बर्फ सी सफेद परत भी देखने को मिल जाए तो हैरानी की कोई बात नहीं। पिछले 3 दिनों से रात के तापमान में गिरावट और फिर दिन में तेज हवाओं ने धूप को बेअसर कर रखा है।

यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों आसमान बिलकुल साफ रहने के बाद भी चंडीगढ़ के अधिकतम तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई, लेकिन पिछले रोज के मुकाबले न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 4 डिग्री पहुंच गया है।

अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री पर टिका है। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम के तीखे मिजाज आने वाले 3 दिनों तक बरकरार रहेंगे। इसके बाद कुछ राहत मिल सकती है, क्योंकि पाकिस्तान से आगे बढ़ रही वेस्टर्न डिस्टरबेंस के उत्तर भारत के ऊपर पहुंचने से तापमान में 2 से 4 डिग्री का इजाफा होगा।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भारी बर्फबारी के बाद अब जाकर मौसम खुला है और इन क्षेत्रों में हुई बर्फबारी से चंडीगढ़ समेत पूरा उत्तर भारत शीत लहर की चपेट में है। ठंडी हवाएं तापमान को बढ़ने नहीं दे रही हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: