Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

बेसबॉल में फ्यूचर ब्राइट

चंडीगढ़. अमेरिकी गेम बेसबॉल में इंडिया का नाम भी आने वाले सालों में चमकेगा। 2004 से जब से वुमन की टीम को बेसबॉल गेम में इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिली है, तब से इंडिया में भी इस गेम का स्कोप लड़कियों के लिए बढ़ गया है।

शहर में हुए बेसबॉल के ओपन टूर्नामेंट में लड़कियों का जोश देखने लायक था। 3 घंटे की यह गेम लड़कियों में काफी पॉपुलर होती जा रही है। इस टूर्नामेंट में पंजाब, हरियाणा और हिमाचल की टीमों ने हिस्सा भाग था।

बेसबॉल के चीफ कोच जेएस लांबा ने बताया कि 2005 में पंजाब की 4 लड़कियां इंडियन बेसबॉल टीम के लिए सिलेक्ट हुई थी। इस साल फरवरी में बेसबॉल कैंप में 22 गल्र्स को सिलेक्ट किया जाएगा और कैंप के बाद फाइनल टीम चुनी जाएंगी।

चुनी गई टीम हांगकांग में होने वाले टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। आने वाले सालों में लॉन टेनिस और क्रिकेट के साथ बेसबॉल भी इंडिया की पॉपुलर गेम्स में शुमार होगी। इस टूर्नामेंट में 5 लड़कियों को बेस्ट प्लेयर चुना गया है। यह सभी लड़कियां बेसबॉल गेम में अपना फ्यूचर ब्राइट मानती हैं।

प्रेजेंस ऑफ माइंड जरूरी 7 साल से बेसबॉल खेल रही हूं। क्रिकेट की तरह ही है यह गेम, लेकिन टाइम कम होता है और ज्यादा इंट्रस्टिंग गेम है। इस गेम का टाइम इतना शॉर्ट है कि गेम के लिए प्रेजेंस ऑफ माइंड होना बहुत जरुरी है। इसलिए यह गेम खेलने में मजा आता है। -सरिता, बेस्ट हिटर ( नाइन फेमस चंडीगढ़)

अब अगली होगी तैयारी जूनियर नेशनल, सीनीयर नेशनल और इंटर-यूनिवर्सिटी लेवल पर खेल चुकी हूं और अब इंटरनेशनल में पार्टीसिपेट करने की तैयारी है। इस गेम में फ्यूचर बहुत ब्राइट लग रहा है। फ्यूचर में बेसबॉल का ही प्लेयर बनना है। -सुखविंदर कौर, बेस्ट कैचर ( लुधियाना)

परिवार वालों को भी पसंद

स्कूल टाइम से बेसबॉल खेल रही हूं। मेरे परिवार को यह गेम इतनी पसंद आई है कि मेरे छोटे भाई भी बेसबॉल खेलने लग गए हैं। अब इंटरनेशनल खेलने के लिए तैयारी कर रही हूं। जितना देखा है, लड़कियां यह गेम लड़कों से अच्छा खेलती हैं। -मंजीत कौर, बेस्ट ऑल राउंडर( पंजाब)

दिल नहीं भरता खेल से मीडिया ने साथ निभाया तो बेसबॉल जल्दी इंडिया में फेमस होगी। पहले यह गेम टीवी में देखती थी, जब से कॉलेज में शुरू हुई तभी से सीखनी शुरू कर दी। इतनी इंट्रस्ंिटग गेम है कि खेलने से दिल ही नहीं भरता। बेसबॉल की ही प्लेयर बनना है, चाहे पैसे मिले या न मिले। -रेखा गिल, बेस्ट फील्डर (चंडीगढ़)





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: