|
मुंबई.
दारूल इफ्ता के मुफ्ती सलीम अहमद कासमी ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के खिलाफ फतवा जारी किया है। सलमान के खिलाफ यह फतवा मैडम तुसाद के म्यूज्यिम में मोम के पुतले लगवाने के विरुद्ध जारी किया गया है।
उल्लेखनीय है कि सलमान का मोम से बना प्रतिरूप हाल ही में मैडम तुसाद के लंदन स्थित म्यूज्यिम में लगाया है। इनसे पहले वहां बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, शाहरूख खान के भी मोम से बना प्रतिरूप लग चुका है। लंदन में यह म्यूज्यिम एक टूरिस्ट स्थान के रूप में उभरा है।
सलमान के मोम का प्रतिरूप बनाने के लिए फोटोग्राफरों ने मुंबई आकर उनका फोटो खींचा। पांच कलाकारों ने मिलकर 12 सप्ताह के अंतराल में बनाया और इसको बनाने में 400,000 डालर खर्च हुए।