|
कोटा. शहर में पारे के एकसाथ 2.8 डिग्री की डुबकी लगाने से सोमवार मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। लगातार गिरते पारे ने जनजीवन को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 18.4 और न्यूनतम 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री और न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन में आसमान साफ रहा और धूप भी खिली, लेकिन तेज धूप भी गलन को कम नहीं कर पाई। ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर छतों पर रहे।
इससे पहले सबसे ठंडा दिन 18 दिसंबर : सर्दी के इस मौसम में अब तक का सबसे ठंडा दिन 18 दिसंबर 2007 था। उस दिन अधिकतम तापमान 23.2 दिग्री व न्यूनतम 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।