पर्थ.
आस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए सिडनी टेस्ट के परिणाम पर सुनील गावास्कर के द्वारा किए गए कमेंट से आईसीसी काफी नाराज है। आईसीसी के आध्यक्ष डेविड मोर्गन ने सुनील गावास्कर को आड़े हाथ लिया है।
गौरतलब है कि लिटील मास्टर ने सिडनी टेस्ट में भारत के साथ हुए अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई थी। गावास्कर ने मैच रेफरी माइक पोर्टर के निर्णय पर असहमति जताते हुए उसका विरोध किया था। हरभजन पर लगाए गए पाबंधि का भी गावास्कर ने विरोध किया था। आईसीसी का मानना है कि गावास्कर किसी एक पक्ष के हित में बोल रहे है जो कि खेल भावना के विरुद्ध है।
आईसीसी के आध्यक्ष डेविड मोर्गन के अनुसार, गावास्कर क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष और एक प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, उन्हें अपनी पद की गरिमा का ध्यानरखना चाहिए। हमें नहीं लगता है कि हमने सभी के साथ न्याय किया और पक्षपात का तो प्रश्न ही नहीं उठता।