|
नई दिल्ली.सम्पूर्ण उत्तर भारत भीषण ठंड का प्रकोप झेल रहा है। राजस्थान, मध्यप्रदेश और नई दिल्ली के कई भाग शीत लहर के चपेट में हैं। सोमवार को अमृतसर में न्यूमतम तापमान 0 डिग्री दर्ज किया गया,जबकि चंडीगढ़ में पारा 2 डिग्री तक पहुंच गया है। राजस्थान और मध्यप्रदेश में भी ठंड अपने परवान पर है। दिल्ली का तापमान 2.6 तक नीचे चला गया जो कि सामान्य से 3 डिग्री कम है।
मौसम विभाग के अनुसार,पहाड़ी इलाकों से आने वाली बर्फिली हवाएं ठंड की प्रमुख वजह है और अगले 2 दिनों तक मौसम के मिजाज में किसी भी प्रकार में किसी भी प्रकार के परिर्वतन की संभावना नहीं है।