Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

नि:शब्द अमिताभ

चंडीगढ़. ..न जी भर के पूछा..न कुछ बात की..बड़ी आरजू थी मुलाकात की..। सुबह से ही शहर में उनके आने की चर्चा था, वह आए भी लेकिन कुछ कहे बिना ही निकल गए।

जी हां, बात हो रही है बिग बी यानी अमिताभ बच्चन की। बिग बी सोमवार को चंडीगढ़ होते हुए मनाली के लिए निकल गए। अमिताभ अगले 23 दिनों तक मनाली और शिमला में ही रहेंगे। सुजीत सरकार की डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘शू बाइट’ की शूटिंग के लिए बिग बी हिमाचल गए हैं। मंगलवार से फिल्म की शूटिंग मनाली में शुरू हो रही है और फिर 12 दिनों के बाद अमिताभ शिमला में भी शूटिंग में हिस्सा लेंगे। इस फिल्म में दीया मिर्जा बिग बी की नायिका हैं।

सुजीत सरकार इससे पहले ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ और ‘यहां’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। सुजीत की नई फिल्म ‘शू बाइट’ मेल-फीमेल रिश्तों पर आधारित है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे प्राइवेट एयरलाइंस की फ्लाइट से बिग बी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। मीडिया के साथ लोगों की भीड़ भी अमिताभ के दीदार के लिए वहां खड़ी थी।

अमिताभ आए और बिना कुछ बोले ही 5 काली गाड़ियों के काफिले के साथ शूटिंग के लिए मनाली रवाना हो गए। इससे पहले अमिताभ की हिट फिल्म मुकद्दर का सिकंदर (1978) की शूटिंग शिमला में हो चुकी है, लेकिन बिग पर शिमला में कोई शॉट नहीं था। अलबत्ता, बिग बी ‘ब्लैक’ की शूटिंग के लिए जुलाई 2004 में 11 दिनों तक शिमला में जरूर रुके थे।

शू बाइट अमिताभ सुजीत सरकार की फिल्म शू बाइट की शूटिंग के लिए मनाली रवाना हुए। इसकी शूटिंग शिमला में भी होगी।

इससे पहले अमिताभ की दो फिल्मों-मुकद्दर का सिकंदर और ब्लैक की शूटिंग शिमला में हो चुकी है। यह दोनों ही फिल्में सुपर हिट रही हैं और दोनों ही फिल्मों में अमिताभ ने अपनी एंग्री यंग मैन इमेज से हटकर भूमिका निभाई थी। ऐसे में उम्मीद है कि शू बाइट भी दर्शकों को निराश नहीं करेगी, बल्कि उम्मीदों पर खरी उतरेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: