Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

आडवाणी के नाम पर एनडीए की मुहर

नई दिल्ली. भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को अगले चुनाव में प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में प्रोजेक्ट किए जाने के फैसले को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के घटक दलों की बैठक में मंगलवार को बहुमत से समर्थन दे दिया गया।

इस बैठक के बाद एनडीए की प्रवक्ता के रूप में सुषमा स्वराज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पूर्व की तरह ही एनडीए के चेयरमैन रहेंगे और जॉर्ज फर्नाडीस भी अपनी पहले की भूमिका संभालते हुए एनडीए के संयोजक रहेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा ने आडवाणी को पार्टी की ओर से अगले चुनाव में प्रधानमंत्री पद के दावेदार के चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट किया था और आज एनडीए ने भी उनके नाम पर मुहर लगा दी।

संबंधित खबरें
* 'आडवाणी प्रधानमंत्री पद के और करीब'
* 'प्रधानमंत्री पद को लेकर भाजपा में अंतर्विरोध नहीं'
* आडवाणी को प्रधानमंत्री प्रोजेक्ट करेगी भाजपा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: