Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

माया के खिलाफ 'हम साथ-साथ हैं'

मुजफ्फरनगर. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फर नगर में मंगलवार को बसपा सरकार की मुखिया मायावती के खिलाफ कांग्रेस, भाजपा और समाजवादी पार्टी एक मंच पर दिखाई दीं और एक सुर में उन्होंने आरोप लगाया कि माया दलित एक्ट का गलत इस्तेमाल कर रही हैं।

एक मंच पर गैर बसपाई दलों के नेता इकट्ठे हुए और माया के खिलाफ एक सुर में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान भारी भीड़ उमड़ी और कुछ हल्की-फुल्की झड़पें होने की भी खबर है।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अपील की थी कि भाजपा और कांग्रेस दोनों को ही जनहित के मुद्दों पर बसपा सरकार के विरोध में सपा का साथ देना चाहिए। इस अपील पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी लेकिन आज सभी दलों के नेताओं के साथ दिखने पर साफ हो गया है कि माया के सामने मुश्किलों का पहाड़ टूट सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: