Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeNewsNational National

'विमान हादसे में हुई मौत'

b>नई दिल्ली. हालांकि नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मृत्यु को लेकर अब तक रहस्य बना हुआ है लेकिन सरकार द्वारा गुप्त सूची से बाहर किए गए दस्तावेजों में कहा गया है कि इस क्रांतिकारी नेता की मौत 18 अगस्त 1945 को एक विमान हादसे में ही हुई थी।

सूचना के अधिकार के तहत केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए एक दस्तावेज के मुताबिक नेताजी के-21 नामक एक भारी बमवाहक विमान के पेट्रोल टैंक के पास बैठे हुए थे जब उस विमान का संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटना का शिकार हुआ।

गृह मंत्रालय ने 91 दस्तावेजों को जनता के लिए जारी कर दिया है लेकिन 100 से ज्यादा दस्तावेजों के लिए मंत्रालय ने ऐसा करने से इंकार कर दिया है।

काउंटर इंटेलीजेंस कॉप्र्स की रिपोर्ट के मुताबिक नेताजी के सहयोगी हबीबुररहमान ने बताया था कि वे उस विमान में नेताजी के साथ थे और 18 अगस्त 1945 को दोपहर में ताइहोकु (ताइपेई) से उड़ने के बाद विमान में आग लग गई थी।

29 सितंबर 1945 की सीआईसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि विमान में पेट्रोल टैंक के पास वाली सीट पर नेताजी बैठे थे और उनके कपड़ों पर जलता हुआ तेल गिरा था। गौरतलब है कि यह सूचना दिल्ली की एक संस्था मिशन नेताजी को दी गई है। इस संस्था ने नेताजी की रहस्यमयी मृत्यु के बारे में गृह मंत्रालय से संबंधित जानकारी चाही थी।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: