|
न्यूयॉर्क: टहलना वैसे भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन शोधकर्ताओं का कहना है कि टहलने से बड़ी आंत के कैंसर से बचा जा सकता है। यह नतीजा सेंट लुईस स्थित वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडीसिन में डॉ. कैथलीन वाई वॉलिन और उनके सहयोगियों के शोध से सामने आया है।
शोधकर्ताओं के मुताबिक, ‘शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि टहलने जैसी धीमी गतिविधियों में भाग लेना बड़ी आंत के कैंसर का खतरा कम करने के लिए पर्याप्त है’। करीब 80,000 महिलाओं के बारे में 16 साल तक अध्ययन करने के बाद पता चला कि वे महिलाएं, जो प्रति सप्ताह एक घंटे या इससे अधिक टहलती हैं, उनमें न टहलने वाली महिलाओं की तुलना में बड़ी आंत के कैंसर का खतरा 31 फीसदी कम पाया गया है।