|
लंदन: यदि आप ज्यादा से ज्यादा सीखना चाहते हैं तो कम सोएं, क्योंकि शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि झपकी लेने से दिमाग की गतिविधियों पर विपरीत असर होता है। ‘साइंस डेली’ ने यह जानकारी दी।
विस्कॉन्सिन स्कूल ऑफ मेडीसिन एंड पब्लिक हेल्थ के शोधकर्ताओं ने पाया कि कुतरने वाले जीवों में जगे रहने पर दिमाग में न्यूरॉन्स के बीच सक्रियता (साइनेप्स) अधिक रहती है। यह नतीजा उस प्रचलित विश्वास के विपरीत है कि लोग सोते हैं, ताकि उनके साइनेप्स को राहत मिल सके और नए दिन तथा सीखने के अगले दौर की तैयारी कर सकें।