|
न्यूयॉर्क: कोला के शौकीनों को इस खबर पर सचेत हो जाना चाहिए, क्योंकि एक शोध से पता चला है कि एक दिन में दो या अधिक कोला पीने वालों को किडनी की दीर्घकालिक बीमारी होने का खतरा दोगुना रहता है।
शोध के अनुसार, कोला में फॉस्फोरिक अम्ल की मात्रा काफी अधिक होती है। इसे किडनी स्टोन और किडनी संबंधी अन्य बीमारियों से जोड़ा जाता है। ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के शोधकर्ताओं ने क्रॉनिक किडनी बीमारी से ग्रस्त 465 लोगों और 467 स्वस्थ लोगों की खानपान की आदतों का अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला है।