bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

थानों में लगेंगे एटीएम

भोपाल. पिछले दिनों हरुई एटीएम की लूट और तोड़फोड़ की घटनाओं के मद्देनजर हाल ही में पुलिस प्रशासन ने सभी बैंकों के सामने ये प्रस्ताव रखा कि भोपाल शहर में स्थित विभिन्न थाना परिसरों में एटीएम मशीनें स्थापित की जाएं, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहतर होगा।

इसके लिए बैंक की तरफ से पुलिस वेलफेयर सोसायटी को भूमि या कक्ष के लिए किराया भी दिया जाएगा। यदि सब कुछ ठीक रहा और ये प्रस्ताव योजना का रूप ले पाया तो इससे पब्लिक मनी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

इस प्रस्ताव से प्रभावित होकर आईसीआईसीआई बैंक ने इसमें अपनी रुचि भी दिखाई है और उम्मीद है कि इस बारे में बैंक जल्द ही किसी निर्णय पर पहुंचेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: