bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

जैसे-तैसे कोर्स पूरा करने की कवायद

भोपाल. बोर्ड परीक्षाएं सिर पर है और राजधानी के कई स्कूलों में अब तक कोर्स पूरा नहीं हो पाया है। कहीं शिक्षक का ट्रांसफर होने के कारण तो कहीं बीमार होने के कारण कोर्स अधूरा है। जिन स्कूलों में शिक्षकों का स्थानांतरण हो गया है, वहां अतिथि शिक्षकों की व्यवस्था की गई है।

इसके विपरीत कुछ स्कूल ऐसे भी हैं, जहां रिवीजन शुरू हो गया है। दैनिक भास्कर संवाददाता ने विभिन्न स्कूलों का दौरा किया, तो अधिकांश स्कूलों के छात्रों का कहना है कि अब तक कोर्स पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। शासकीय हमीदिया बालक स्कूल में 10वीं और 12वीं में अंग्रेजी का कोर्स पूरा नहीं हो पाया है।

स्कूल के प्राचार्य सीपी भलावी ने बताया कि गणित के शिक्षक का ट्रांसफर हो जाने के कारण अतिथि शिक्षक की व्यवस्था करना पड़ी है। छात्रों ने बताया कि सबसे ज्यादा चिंता गणित को लेकर है क्योंकि परीक्षा नजदीक हैं और कोर्स पूरा नहीं हुआ है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: