bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

हजार कॉमिक्स, 60 से ज्यादा एनकाउंटर

जयपुर.amit lodha नौ साल पहले बिहार पहुंचा जयपुर का यह सुपर कॉप आईपीएस न सिर्फ अपराधियों के लिए मुसीबत बना, बल्कि वहां की गरीब जनता के दिल में भी बस गया। आईआईटी, दिल्ली से 1995 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर निकले अमित लोढ़ा फिलहाल बेगूसराय जिले में सरकारी जिम्मेदारी के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। प्रयास फाउंडेशन के साथ काम करने के बाद उन्होंने पुलिस परिवारों और जरूरतमंद बच्चों के लिए 2003 में ‘संभव’ संस्था बनाई।

बिहार में काम कर रही अमित की इस संस्था में गरीब बच्चों को यहां के पुलिस अधिकारी आसपास के छात्र और लोगों के साथ मिलकर पढ़ाते हैं। अमित का दिल जनता के लिए जितना नरम है, वे अपराधियों के लिए उतने ही कठोर भी हैं। दस साल से पुलिस से भाग रहे अपराधी कपिल यादव को उन्होंने बिहार में पोस्टिंग होने के सिर्फ 10 दिन में पकड़ दिखाया।

लगभग सौ लोगों के हत्यारे और बिहार के सबसे बड़े अपराधी अशोक महतो को भी अमित ने पकड़ अपनी क्षमता को साबित कर दिया। वे अब तक 60 से ज्यादा एनकाउंटर कर चुके हैं। सम्भव संस्था में सामाजिक सेवा और पुलिस सेवा ईमानदारी से पूरा करते-करते वे लोगों के दिलों में घर कर चुके हैं।जब भी कहीं से उनका तबादला होता है, वहां की जनता उनके समर्थन में सड़कों पर आ जाती है।

पिता डॉ.नरेंद्र लोढ़ा के मेडिकल सेवा में होने के बावजूद अमित ने अपने नाना एससी भंडारी की राह पर जाने का फैसला किया। सेंट जेवियर्स के छात्र रहे अमित ने स्कूल की मैगजीन के पहले इंटरव्यू में ही कह दिया था कि वह अपने नाना की तरह पुलिस अधिकारी ही बनना चाहते थे। मां की ओर से उपहार में मिली एक कॉमिक्स के बाद उन्हें इनका शौक लगा। आज भी उनके पास एक हजार से भी ज्यादा कॉमिक्स का संग्रह है। शांत स्वभाव और आत्मविश्वास को ताकत मानने वाला यह शख्स हर मोर्चे पर लगातार समाज की बुराइयों से लड़ रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: