bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

यशोधरा राजे के आज कई कार्यक्रम

ग्वालियर. सांसद यशोधरा राजे सिंधिया 23 जनवरी को सुबह साढ़े नौ बजे ग्वालियर आएंगी। यशोधरा राजे 23 जनवरी को सुबह 11 बजे केन्द्रीय संचार एवं सूचना तकनीकी मंत्री ए राजा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सूचना तकनीकी पार्क के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी।

दोपहर एक बजे ग्राम जहांगीरपुर में नवनिर्मित स्कूल भवन एवं पंचायत भवन का लोकार्पण, दोपहर दो बजे ग्राम बेहटा में नवनिर्मित मिडिल स्कूल भवन एवं स्वराज भवन का लोकार्पण करेंगी। सायं साढ़े चार बजे ग्राम बड़ोरी में नवनिर्मित स्कूल का लोकार्पण, ग्राम नागौर एवं अडुपुरा में सीसी रोड का लोकार्पण और ग्राम रौरा में नवनिर्मित माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: