bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

केंद्रीय दल दौरा करेगा: पचौरी

ग्वालियर. सूखा से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का अध्ययन करने के लिए केंद्र सरकार का एक दल चार से छह फरवरी तक दौरा करने आयेगा। यह बात केंद्रीय कार्मिक राज्यमंत्री सुरेश पचौरी ने मंगलवार को यहां चर्चा में कही। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मप्र के प्रभारी वी नारायण सामी और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ श्री पचौरी अंचल के अल्प प्रवास पर थे।

छतरपुर में कांग्रेस की रैली और जनसभा में शामिल होने के सिलसिले में सुबह एयर इंडिया के विमान से यहां पहुंचे श्री पचौरी ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र में उत्पन्न अकाल की स्थिति को लेकर किये गये सवाल पर कहा कि प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए राज्य सरकारों को आर्थिक मदद देने की एक प्रक्रिया है।

इसी प्रक्रिया के तहत 4 जनवरी को दिल्ली में राज्यों के अधिकारियों की बैठक हो चुकी है। बैठक में केंद्र सरकार ने सूखा प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी राज्य सरकारों से मांगी थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों ने सूखे के संबंध में अपनी रिपोर्ट केंद्र को दे दी है । इस रिपोर्ट के बाद केंद्र सरकार ने 5 फरवरी को दिल्ली में फिर बैठक बुलाई है।

इस बैठक के बाद ही केंद्र का एक दल सूखा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर आयेगा। यह दल जो रिपोर्ट देगा, उसी के आधार पर राज्यों को आर्थिक मदद दी जायेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की यूपीए सरकार और कांग्रेस हाईकमान सोनिया गांधी की पूरी सहानुभूति किसानों के प्रति है। केंद्र सरकार उनकी मदद के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: