bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

पुष्कर भी हो नगर निगम में शामिल

अजमेर. पुष्कर नगर पालिका के अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने अजमेर को नगर निगम बनाए जाने पर पुष्कर क्षेत्र को इसमें शामिल करने की मांग की है। संभागीय आयुक्त दीपक उप्रेती को लिखे पत्र में शर्मा ने बताया कि पुष्कर और अजमेर को एक इकाई मानकर जवाहर लाल नेहरू अरबन नवीनीकरण मिशन में शामिल किया गया है। अभी पालिका एक अलग इकाई के रूप में काम कर रही है।

इस योजना के तहत करोड़ों रुपए के विकास कार्य होने हैं, लेकिन पालिका के पास स्टॉफ की कमी है। उन्होंने दोनों शहरों के धार्मिक एवं पर्यटन के रूप में प्रमुख स्थल का हवाला भी दिया। उन्होंने कहा कि पुष्कर क्षेत्र को नगर निगम में शामिल कर लिया जाता है तो पुष्कर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा, अन्यथा योजना के तहत मिले करोड़ों रुपए की राशि प्रभावी रूप से खर्च नहीं हो पाएगी।

..तो इस्तीफा देने को तैयार : शर्मा

प्रश्न- पुष्कर क्षेत्र को निगम में शामिल करने का विचार कैसे आया?

जवाब- जवाहरलाल नेहरू अरबन नवीनीकरण मिशन में अजमेर और पुष्कर में करोड़ों रुपए के विकास कार्य होंगे। पुष्कर नगर पालिका के पास न तो साधन हैं, न मिशन में दी जाने वाली दस प्रतिशत राशि की व्यवस्था ही। पालिका अपने हिस्से की राशि नहीं चुका पाएगी तो कैसे अनुदान मिलेगा?

प्रश्न- निगम में शामिल करने से क्या होगा?

जवाब- पुष्कर का चहुंमुखी विकास होगा। पर्यटन की दृष्टि से अजमेर और पुष्कर में अधिक विदेशी पर्यटक आएंगे। नागरिकों को भी लाभ होगा।

प्रश्न- आपको पालिका अध्यक्ष पद से छोड़ना पड़ेगा?

जवाब- पुष्कर के विकास के लिए हर त्याग देने को तैयार हूं। निगम में पुष्कर शामिल होगा, तो इस्तीफा तो देना ही पड़ेगा। नहीं देना होता तो मांग ही क्यों करता।

प्रश्न- पार्टी के पदाधिकारी तैयार हैं या नहीं?

जवाब- संगठन से बात करने के बाद ही मांग की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: